Google Analytics Meta Pixel
सोने-चांदी के दामों में तेजी जारी- 193 रुपए महंगा होकर 52,411 रुपए पर पहुंच गया सोना

सोने-चांदी के दामों में तेजी जारी- 193 रुपए महंगा होकर 52,411 रुपए पर पहुंच गया सोना

5 जुलाई को भी सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 193 रुपए महंगा होकर 52,411 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 77 रुपए की बढ़त के साथ 52,199 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 538 रुपए महंगी होकर 58,661 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 224 रुपए की बढ़त के साथ 58,712 रुपए पर ट्रेड कर रही है।


भारतीय शेयर मार्केट में आज बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की तेजी है तो निफ्टी 15900 के पार चला गया है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 0.50% से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आटो और IT इंडेक्स भी मजबूत दिख रहे हैं। मेटल, फार्मा, FMCG और रियल्टी समेत अन्य इंडेक्स भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 292 अंकों की तेजी है और यह 53,527 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *