Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान में हादसा: बलूचिस्तान के झोब जिले में बस खाई में गिरी

पाकिस्तान में हादसा: बलूचिस्तान के झोब जिले में बस खाई में गिरी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार को एक बस खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। 11 यात्री घायल हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई है। लिहाजा, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 30 पैसेंजर थे। यह बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्राइवर की गलती या लापरवाही से एक्सीडेंट हुआ या फिर बस में कोई खराबी आ गई थी।

इस इलाके में बारिश भी हो रही है। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मरने वालों की पहचान की भी कोशिशें की जा रही है। ज्यादातर घायलों की हालत काफी गंभीर नजर आ रही है।

बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने हादसे पर दुख जताया है। बाद में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। पिछले महीने ही इसी इलाके में इसी तरह के हादसे में 22 लोग मारे गए थे। तब जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *