Google Analytics Meta Pixel
अमरावती टारगेट किलिंग में मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

अमरावती टारगेट किलिंग में मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

अमरावती में फेसबुक पर नूपुर शर्मा को सपोर्ट करने वाले उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें मुख्य आरोपी शेख इरफान शेख रहीम भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि इरफान रायबर हेल्पलाइन नाम की एनजीओ चलाता है। सूत्रों के मुताबिक उसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार छठे आरोपी डॉ. यूसुफ खान उर्फ बहादुर को 5 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसे शनिवार को ही पकड़ा गया है।

इस सिलसिले में वारदात वाले दिन 21 जून की रात साढ़े 10 बजे प्रभात चौक के पास महिला महाविद्यालय के पास का एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी की गई है, जिसमें दो आरोपियों को उमेश कोल्हे के पीछे जाते हुए देखा गया। फिर वारदात के बाद वे भागते हुए भी दिखे।

गौरतलब है कि उदयपुर में जिस तरह से टेलर कन्हैयालाल की बर्बरता से हत्या हुई है, ठीक उसी तरह की वारदात 21 जून को उदयपुर से 740 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अमरावती में भी हुई थी। यह दावा स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से किया जा रहा है कि अमरावती में उमेश कोल्हे नाम के दवा व्यापारी ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसके स्क्रीनशॉट को कुछ अन्य संदिग्ध ग्रुप में वायरल कर दिया गया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *