पिछले साल से 56% बढ़ा GST कलेक्शन

पिछले साल से 56% बढ़ा GST कलेक्शन

GST कलेक्शन जून में बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की तुलना में ये 56% की बढ़ोतरी है। वहीं मई के महीने में यह 1.41 लाख करोड़ रुपये था। अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा था। जून का कलेक्शन दूसरा बड़ा GST केलक्शन है। मार्च के बाद से GST 1.40 लाख करोड़ के स्तर से ऊपर बना हुआ है।

जून के लिए, रेवेन्यू 25,306 करोड़ रुपए, SGST 32,406 करोड़ रुपए, IGST 75,887 करोड़ रुपए और GST कंपनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले मई में CGST 25,036 करोड़ रुपए, SGST 32,001 करोड़ रुपए, IGST 73,345 करोड़ रुपए और सेस 10,502 करोड़ रुपए था। GST लागू होने के बाद यह पांचवी बार और मार्च 2022 से लागातार चौथी बार है जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है।

अप्रैल में बना था GST कलेक्शन का रिकॉर्ड
अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था। अप्रैल में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए था। इससे पहले मार्च में GST कलेक्शन 1,42,095 करोड़ रुपए रहा था, जो अप्रैल से पहले किसी भी महीने का सबसे बड़ा GST कलेक्शन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *