Google Analytics Meta Pixel
राजस्व विभाग पर भड़के CM भूपेश

राजस्व विभाग पर भड़के CM भूपेश

भेंट-मुलाकात के दौरान मिल रही राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़के हुए हैं। जशपुर के कुनकुरी में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, राजस्व विभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। राजस्व विभाग को दुरुस्त किया जाएगा। जहां विसंगति है, उसे दूर करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ को पहले नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था। हमने इसे परिवर्तित करने की कोशिश की है। अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। हमने वन अधिकार पट्टा दिया है। मिलेट मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों की दिक्कतें दूर करने और बेहतर आवागमन के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं। वन विभाग को फलदार पौधे लगाने के निर्देश हैं। वन्य प्राणियों के लिए भी पानी की सुविधा हो, इस दिशा में नरवा कार्यक्रम से लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। जिले में उद्योगों की स्थापना से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उद्योग के लिए स्थानीय जनता को निर्णय लेना होगा। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक भी ली। इस दौरान योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

82 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कुनकुरी विधानसभा में 82 करोड़ 9 लाख 63 हजार रुपए के कुल 78 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत 51 करोड़ 09 लाख 65 हजार रुपए के 36 कार्यों का लोकार्पण एवं 30 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपए के 42 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *