रणजी फाइनल में MP बढ़त के करीब:यश दुबे और शुभम शर्मा ने जमाई सेंचुरी

रणजी फाइनल में MP बढ़त के करीब:यश दुबे और शुभम शर्मा ने जमाई सेंचुरी

मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मुंबई को करारा जवाब दिया है। मैच के तीसरे दिन स्टंप्स MP ने 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 27 रन बनाकर नाबाद हैं। शुभम शर्मा (116) और यश दुबे (133) ने बेहतरीन शतक जमाए।

MP ने पहली पारी के आधार पर मुंबई से सिर्फ 6 रन पीछे है। अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो विजेता का फैसला पहली पारी की बढ़त पर ही होगा।

मप्र ने दिन की शुरुआत 123/1 के स्कोर से की। यश दुबे ने 44 और शुभम शर्मा ने 41 रन से अपने निजी स्कोर को आगे बढ़ाया। इससे पहले हिमांशु मंत्री 31 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर LBW आउट हुए।

मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आउट
दूसरा दिन मुंबई के नाम रहा। उसकी ओर से सरफराज खान ने शतक जमाते हुए अपनी टीम का स्कोर 374 रन पहुंचाया। सरफराज खान ने शानदार जमाते हुए 134 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 243 गेंदों का सामना किया। इसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *