Google Analytics Meta Pixel
राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़:वायनाड दफ्तर में घुसी भीड़

राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़:वायनाड दफ्तर में घुसी भीड़

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के केरल के वायनाड दफ्तर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेस ने घटना के पीछे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का हाथ होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि SFI के लोग हाथों में झंडे लिए दफ्तर की खिड़कियों पर चढ़ गए और तोड़फोड़ की। नीचे दिए वीडियो में सांसद के दफ्तर में हो रही तोड़फोड़ को साफ देखा जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल की चुप्पी से नाराज लोग
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास के एक किलोमीटर इलाके को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस फैसले से नाराज इन लोगों की मांग है कि राहुल गांधी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

न सिर्फ राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई, बल्कि कार्यालय के कर्मचारियों से भी मारपीट की गई। कांग्रेस नेता और विधायक टी सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि यह पूर्व नियोजित हमला था। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पी विजयन पर सवाल खड़े किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *