Google Analytics Meta Pixel
एकमात्र टेस्ट के लिए विराट कोहली जमकर बहा रहे पसीना

एकमात्र टेस्ट के लिए विराट कोहली जमकर बहा रहे पसीना

शनिवार को टीम इंडिया का मिशन इंग्लैंड शुरू हुआ। यहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के खिलाड़ियों ने पहले दिन का अभ्यास किया। भारतीय टीम को 1 से 5 जुलाई बीच भारत के इंग्लैंड दौरे का आखिरी और 5वां टेस्ट मुकाबला खेलना है। जिसे पिछले साल अक्टूबर में कोरोना के कारण आगे बढ़ा दिया गया था। यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया
याद दिला दें कि 1 से 5 जुलाई के बीच खेला जाने वाला यह टेस्ट पांच मैचों की सीरीज का हिस्सा है। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। एक टेस्ट ड्रॉ खेला गया। सीरीज का आखिरी मुकाबला कोरोना के कारण आगे बढ़ा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *