जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिंसा; रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिंसा; रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़

अग्निपथ योजना के विरोध में राजस्थान के कई जिलों में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, अजमेर अलवर सहित छह जिलों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। जयपुर शहर में बेनाड़ रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई है। वहीं, भरतपुर में रोडवेज बसें रोक दी गईं। बिहार में उग्र प्रदर्शन के कारण कोटा-पटना एक्सप्रेस भी कैंसिल हो गई है।

शनिवार को विरोध की शुरुआत अलवर जिले से हुई। यहां के बहरोड़ में आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं ने जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के रोकने पर वह पत्थरबाजी करने लगे। विरोध के चलते यहां तैनात पुलिस से भी प्रदर्शनकारी भिड़ गए। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा।

हाईवे के अलग-अलग हिस्सों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। झुंझुनूं जिले में भी स्टूडेंट्स ने सड़क जाम करने की कोशिश की है। यहां के चिड़ावा कस्बे में छात्रों से पुलिस की झड़प भी हुई और रेलवे ट्रैक को भी जाम करने की कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *