सिंगापुर में नया ट्रेंड:महिलाएं ऑफिस संभाल रहीं, पति नौकरी छोड़ बच्चों को देख रहे

सिंगापुर में नया ट्रेंड:महिलाएं ऑफिस संभाल रहीं, पति नौकरी छोड़ बच्चों को देख रहे

सिंगापुर में एक नया और अजब ट्रेंड देखने को मिल रहा है। एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं। 35 साल की डॉ. टैम वाई जिया ने हाल ही में मेडिकल डिग्री पूरी करने के बाद करिअर शुरू किया है। उनके पति क्लिफ टैम ने अपनी नौकरी छोड़कर घर में रहने का फैसला किया है, ताकि वे अपने बच्चों की देखभाल कर सकें।

सिंगापुर में ऐसा करने वाले क्लिफ इकलौते पति नहीं है। यहां की मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर्स लेबर फोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल करीब ऐसे 14,100 पुरुषों ने काम छोड़ा, जिन्होंने नौकरी छोड़ने की वजह ‘घर की जिम्मेदारियां’ बताईं।

इसकी वजह क्या है

टॉम कहते हैं कि अगर वे काम करना जारी रखते तो सैलरी का बड़ा हिस्सा चाइल्डकेयर पर खर्च करना पड़ता। इसके बजाय वो अपनी 5 और तीन साल की बेटियों की घर में देखरेख कर रहे हैं। उन्हें पूरा समय दे रहे हैं। करीब 10 साल पहले 2011 की तुलना में (6700) यह संख्या दोगुनी है। तब पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के लिए 6700 पुरुषों ने नौकरी छोड़ी थी। हालांकिा महिलाओं के बीच यह ट्रेंड उल्टा है।

पारिवारिक कारणों से नौकरी छोड़ने वाली महिलाओं की संख्या में एक दशक में 27% गिरावट आई है। 2011 में पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते 328,400 महिलाएं वर्कफोर्स से बाहर हुई थीं। 2021 में 239,100 महिलाएं बाहर हुईं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डेटा लैंगिक समानता या जेंडर इक्वालिटी की ओर इशारा करता है। पारिवारिक जिम्मेदारी तय करते वक्त यह जरूरी नहीं है कि हमेशा पत्नी ही घर की जिम्मेदारी संभालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *