गन कल्चर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग:अमेरिका के 450 शहरों में विरोध प्रदर्शन

गन कल्चर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग:अमेरिका के 450 शहरों में विरोध प्रदर्शन

अमेरिका में गन फायरिंग की घटनाएं हाल के सालों में तेजी से बढ़ी हैं। 24 मई को टेक्सस के एक स्कूल में फायरिंग हुई जिसमें 19 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। वॉशिंगटन समेत 450 शहरों में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सेंसेबल गन लॉ की जरूरत
प्रदर्शन कर रहे गन सेफ्टी ग्रुप मार्च फॉर अवर लाइव्स के मेंबर्स का कहना है कि वो सरकार को हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठने देंगे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा- लोग मर रहे हैं। ऐसा सरकार के कुछ नहीं करने पर हो रहा है। सरकार को सख्त कदम उठाना ही होगा। अब कानून में बदलाव लाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *