कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे का नाम रिवील किया है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने नन्हे बेटे को प्यार से गोला कहते हैं। लेकिन अब उन्होंने उसका एक प्रॉपर नाम रख दिया है। कपल ने बेटे का नाम लक्ष्य लिम्बाचिया रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह ने बातों-बातों में बेटे का नाम अपने सभी फैंस को बता दिया है। हालांकि अभी इस बारे में उन्होंने कहीं नहीं बताया है।
वीडियो के जरिए भारती ने किया बेटे का नाम रिवील
भारती ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कह रही थीं, ‘मेरा बेटा अपने फादर और मदर को काम करते देखने का आदी है।’ भारती आगे कहती हैं, ‘मेरा बेटा ‘लक्ष्य’ अपने जन्म से पहले से ही काम कर रहा है।’ भारती की इस बात से जाहिर होता है कि उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।
डिलीवरी के 11 दिन बाद भारती ने की थी काम पर वापसी
भारती ने कुछ महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने डिलीवरी के 11 दिन बाद ही काम को रिज्यूम कर दिया था। यह देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उनकी हिम्मत की दाद दी थी। वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि वो पैसों के पीछे भाग रही हैं। बता दें कि भारती ‘हुनरबाज’ होस्ट करने के बाद ‘द खतरा खतरा शो’ में दिखाई दी थीं।