ईरान में एक साथ 12 कैदियों को सजा-ए-मौत:

ईरान में एक साथ 12 कैदियों को सजा-ए-मौत:

ईरान में एक ही दिन में 12 कैदियों को फांसी दे दी गई। ईरान ने जिन 12 कैदियों को फांसी दी है, उनमें 11 पुरुष और 1 महिला कैदी शामिल है। ये सभी बलूचिस्तान के रहने वाले थे और सुन्‍नी समुदाय से ताल्‍लुक रखते थे। इन सभी पर ड्रग्‍स की तस्‍करी या फिर हत्‍या करने का आरोप है। ईरान में लगातार दी जा रही फांसी से मानवाधिकार संगठनों की चिंता बढ़ गई है।

सभी 12 अपराधियों को सिस्‍तान-बलूचिस्‍तान प्रांत में स्थित मुख्‍य जेल जाहेदान में फांसी दी गई। ईरान का यह प्रांत अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है। नार्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी है। इन 12 लोगों में से 6 को ड्रग्‍स से जुड़े आरोपों में फांसी की सजा दी गई है। अन्य 6 लोगों को हत्‍या करने के आरोप में फांसी दी गई है।

सरकार की आलोचना कर रहे लोग
एक साथ 12 अपराधियों को सजा-ए-मौत देने के लिए ईरान सरकार की तीखी आलोचना हो रही है। दरअसल, सरकार पर आरोप है कि पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्‍या में अल्‍पसंख्‍यक सुन्‍नी समुदाय के लोगों को फांसी की सजा दी जा रही है। ईरान में ज्‍यादातर लोग शिया धर्म को मानने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *