अब बायो बबल के बिना खेलेगी टीम इंडिया:BCCI ने प्लेयर्स को 5 जून तक दिल्ली बुलाया

अब बायो बबल के बिना खेलेगी टीम इंडिया:BCCI ने प्लेयर्स को 5 जून तक दिल्ली बुलाया

कोरोना की पाबंदियां अब समाप्त हो रही हैं। इस बीच क्रिकेटर्स के लिए बायो बबल की अनिवार्यता भी समाप्त होने जा रही है। इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। दरअसल, दिल्ली में साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। DDCA के एक वरिष्ठ अधिकारी भास्कर को बताया कि पहले टी-20 मैच से बायो बबल सहित कोरोना की पाबंदियां हटने वाली हैं।

2 महीने तक चले IPl के बाद BCCI ने अपना फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर कर लिया है। बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों को 5 जून तक दिल्ली में एकत्रित होने के लिए कहा है। भारतीय खिलाड़ी दिल्ली में अफ्रीकी मेहमानों की खातिरदारी की तैयारी करेंगे। इससे पहले, साउथ अफ्रीकन टीम 2 जून को दिल्ली पहुंच जाएगी। क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर दिल्ली में ही टीम से जुड़ेंगे।

बता दें कि टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका की मेजबानी करनी है। टीम 19 जून तक पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। उसके बाद महीन के अंत में आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां दो टी-20 मुकाबले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *