Google Analytics Meta Pixel
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को सीट देने पर राजी नहीं हेमंत सोरेन

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को सीट देने पर राजी नहीं हेमंत सोरेन

राज्यसभा चुनाव काे लेकर एक ओर जहां झामुमाे ने कहा है कि वह अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा। इसके बावजूद कांग्रेस ने अभी आस नहीं छाेड़ी है। शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई, लेकिन उसमें कोई निर्णय नहीं हुआ। कांग्रेस काे अब भी झामुमाे के सीधे जवाब का इंतजार है।

संभव है कि दाे दिनाें के भीतर कांग्रेस का इंतजार खत्म भी हाे जाए। झामुमाे ने शनिवार काे पार्टी पदाधिकारियाें की बैठक बुलाई है, जिसमें खासताैर पर राज्यसभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। झामुमाे के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन इस बैठक में शामिल हाेंगे।

संभावना है कि झामुमाे की 28 मई काे हाेने वाली बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन पार्टी का निर्णय लेकर दिल्ली जाएं। अगर मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं, ताे साेनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार के मामले का पटाक्षेप हाे सकता है।

क्षेत्रीय पार्टियां ही देश में भाजपा का मुकाबला कर रही हैं : सुप्रियो
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा है कि झामुमो का राज्यसभा चुनाव के लिए स्पष्ट अंकगणित है। झामुमो का स्वभाविक हक बनता है, इसलिए अपना प्रत्याशी देगा। कांग्रेस हमें गठबंधन धर्म के नाम पर कम नहीं आंके। कांग्रेस ने पिछले राज्यसभा चुनाव में गुरुजी जैसे कद्दावर नेता के खिलाफ कैंडिडेट खड़ा किया था। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि क्षेत्रीय पार्टियां ही भाजपा का मुकाबला कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *