Google Analytics Meta Pixel
अबूझमाड़ के ग्रामीणों से सीएम बघेल हुए रूबरू

अबूझमाड़ के ग्रामीणों से सीएम बघेल हुए रूबरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित गांव छोटे डोंगर में चौपाल लगाई। यहां नक्सलगढ़ के अबूझमाड़ के ग्रामीणों से उन्होंने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ इलाके में 5 नए धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की है। साथ ही छोटे डोंगर में नया ITI खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके इसलिए छोटे डोंगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिम स्कूल खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से भी बात की। समूह की महिला लता ने बताया कि बिहान समूह बनाकर उन्होंने 50 क्विंटल गोबर खरीदा है। मशरूम की खेती कर रही हैं और 2 सौ रुपए प्रति किलो में बेच रही हैं। जिसपर CM ने खुशी जाहिर की। CM से सीधे संवाद के दौरान समूह की महिलाओं ने बोर और शेड निर्माण की मांग रखी। CM ने तुरंत इसकी भी घोषणा कर दी।

लता की बात सुनकर CM ने कहा कि अब इलाके की तस्वीर बदल रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। किसान सुंदरम पोयाम ने CM भूपेश बघेल को बताया कि 50 क्विंटल धान बेचने पर उनके खाते में तुरंत पैसे आ गए और एक लाख रुपए का कर्ज भी माफ हुआ है। जब CM ने पूछा कि अब इन पैसों का क्या करोगे, तो किसान ने जवाब में कहा कि इन पैसों से मैं खेत में घेरा बनवाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *