पृथ्वीराज:फिल्म के ट्रेलर ने रचा इतिहास

पृथ्वीराज:फिल्म के ट्रेलर ने रचा इतिहास

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटे में एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के ट्रेलर ने पिछले 24 घंटे में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज क्रॉस कर दिए हैं। इसी के साथ कम समय में इतने ज्यादा व्यूज क्रॉस करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

इससे पहले ‘केजीएफ 2’ और ‘आरआरआर’ के ट्रेलर ने रिलीज के पहले 24 घंटों में 50 मिलियन से ज्याद व्यूज क्रॉस किए थे। पृथ्वीराज का ट्रेलर अब तक हिंदी में 46 मिलियन, तमिल में 3.3 मिलियन और तेलुगु में 4.9 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। ट्रेलर को तीनों भाषाओं में मिलाकर 54 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रिलीज के पहले ही लोगों में फिल्म को लेकर इतना क्रेज देखा जा रहा है।

कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “शौर्य और वीरता की अमर कहानी। ये है कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की।” अक्षय ने ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए किसी भी तरह की कोई स्पेशल ट्रेनिंग नहीं ली है। वह बस सेट पर आए और डायरेक्टर को फॉलो किया। हालांकि, इस किरदार के लिए अक्षय ने जी-तोड़ मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *