श्रीलंका में हुए नुकसान के कारण नेट प्रॉफिट 850.42 करोड़ रुपए रहा

श्रीलंका में हुए नुकसान के कारण नेट प्रॉफिट 850.42 करोड़ रुपए रहा

एशियन पेंट्स ने 31 मार्च को खत्म तिमाही के नतीजे मंगलवार को घोषित किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 0.20% घटकर 850.42 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में ये 852.13 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि श्रीलंका के कारोबार में 115.70 करोड़ रुपए के अचानक नुकसान और सरकार से सब्सिडी में देरी के कारण प्रॉफिट कम हुआ है।

15.50 रुपए के डिविडेंड का ऐलान
मार्च तिमाही में सेल्स से कंपनी का रेवेन्यू 20.60% बढ़कर 7,889.94 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में ये 6,541.94 करोड़ रुपए था। फर्म ने 15.50 रुपए के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। एशियर पेंट का शेयर मंगलवार को 85.75 रुपए या 2.85% की तेजी के साथ 3,091.00 रुपए पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस साल 9.68% का निगेटिव रिटर्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *