आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं। दिन में 11.15 बजे गंगोत्री धाम और दोपहर 12.15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही आधिकारिक रूप से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। दोनों ही धामों के लिए अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं।

हम ऋषिकेश से गंगोत्री के लिए सुबह ही निकल पड़े। शहर के जाम से जूझते हुए हम बाहर निकले। शहर से निकलते ही डबल लेन की अच्छी सड़कें और खूबसूरत वादियों ने हमारा स्वागत किया। करीब सवा दो घंटे बाद हम चंबा टनल पहुंचे।

ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत चंबा में कुछ समय पहले ही ये शानदार टनल खोली गई है। इस टनल के खुल जाने से यहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल गई है। यहां रुक कर लोग सेल्फी लेते नजर आए।

लैंडस्लाइड का मलबा हटाने का काम जारी
टनल पार करने के कुछ देर बाद ही हमारा सामना डेंजर जोन से हुआ। पिछले मॉनसून में उत्तराखंड में जगह- जगह लैंडस्लाइड हुई थी, बड़े- बड़े पत्थर सड़कों पर आ गिरे थे। उनका मलबा अब तक यहां मौजूद है। रास्ते में बड़े बड़े पत्थरों को हटाने का काम अब भी चल ही रहा है।

चंबा से धरासू बैंड के बीच लगभग 80 किलोमीटर की सड़क काफी खराब हालत में है। जगह-जगह JCB से मलबा हटाने का काम जारी है। इसके चलते बीच-बीच में कई जगहों पर जाम लग जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *