KGF 2 फिल्म ने वर्ल्डवाइड1000 करोड़ कलेक्शन कर लिया है। RRR, बाहुबली 2 और दंगल के बाद KGF 2 1000 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इन चार फिल्मों में से तीन साउथ की फिल्में हैं, जबकि बॉलीवुड की सिर्फ दंगल ही ये आकंड़ा पार कर सकी है।
इसके अलावा KGF 2 फिल्म 12 दिनों में 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली 10वीं फिल्म भी बन गई है। KGF 2 एक कन्नड़ फिल्म है जो हर दिन बड़े रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। इससे पहले 25 मार्च को रिलीज हुई RRR भी पहले दिन ही 257 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई थी।
साउथ की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही हैं, लेकिन बॉलीवुड फिल्में अपनी लागत निकाल पाने में भी असफल हो रही हैं। आंकड़ों को देखते हुए हर किसी ने बॉलीवुड की तुलना साउथ फिल्मों से करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं साउथ फिल्मों का बॉलीवुड पर क्या असर पड़ रहा है-
2022 में अमिताभ बच्चन की झुंड, अक्षय कुमार की बच्चन पांडे, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, राजकुमार राव की बधाई दो रिलीज हुई है। इन सभी फिल्मों का कुल कलेक्शन साउथ की फिल्म केजीएफ 2 के महज 15 दिनों के कलेक्शन से कम है।