Google Analytics Meta Pixel
श्रीलंका में अब दवाओं पर मंहगाई की मार

श्रीलंका में अब दवाओं पर मंहगाई की मार

आर्थिक संकट के बीच अब श्रीलंका में दवाओं की कीमत भी बढ़ गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री चन्ना जयसुमना ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें दवाओं की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि सरकार के इस आदेश के बाद करीब 60 दवाओं की कीमत 40 से 60% बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि यह आदेश देश में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं को प्रभावित करेगा। इन दवाओं की कीमत बढ़ने से आमजन की परेशानी और बढ़ जाएगी।

पुराना स्टॉक भी नई कीमत पर बिकेगा
स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल फील्ड से जुड़ें सभी लोगों से कहा कि सभी निर्देशों का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने 28 अप्रैल को एक आदेश में कहा कि इस आदेश के बाद सभी व्यापारी, डिस्ट्रीब्यूटर, फॉर्मासिस्ट, डेंटिस्ट, जानवरों का डॉक्टर और निजी हॉस्पिटल दवाओं को नई कीमतों पर ही बेचेंगे। अगर किसी के पास पुराना स्टॉक भी है तो उसे भी नई कीमतों पर ही बेचा जाएगा।

भारत ने भेजी मदद
बता दें कि श्रीलंका 1948 में आजादी मिलने के बाद सबसे खराब स्थिति से जूझ रहा है। बीते कुछ दिनों से देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इसके चलते बीते दिनों श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। पेट्रोल-डीजल समेत खाने-पीने की चीजों की भी कमीं से लोग परेशान हैं। ऐसे में श्रीलंका पड़ोसी देशों से मदद मांग रहा है। भारत भी लगातार श्रीलंका की मदद कर रहा है। हाल ही में भारतीय नौसेना जहाज INS घड़ियाल 760 किलोग्राम जीवनरक्षक दवाओं की खेप लेकर कोलंबो पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *