अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पाली हिल में खरीदा पूरा अपार्टमेंट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पाली हिल में खरीदा पूरा अपार्टमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कपल ने बांद्रा के कार्टर रोड स्थित एक बिल्डिंग में एक 4BHK अपार्टमेंट रेंट पर लिया है।

रिपोर्ट्स की माने तो कपल ने अब पूरा का पूरा एक फ्लोर ही खरीद लिया है। इसके साथ ही वह अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पड़ोसी बनेंगे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों की शादी की खबरें भी आईं थीं। जिसके बाद उनके करीबी ने इससे इनकार कर दिया था।

सास माना करेंगी इंटीरियर डेकोरेशन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अथिया और राहुल ने मुंबई के पाली हिल में संधु पैलेस नाम की बिल्डिंग में पूरा फ्लोर खरीद लिया है। हालांकि इस बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है। उनके इस घर के इंटीरियर का काम राहुल की होने वाली सास माना शेट्टी करेंगी। माना ने इंटीरियर डेकोरेशन में मास्टर डिग्री ली हुई है। इन्हीं सब के चलते कपल फिलहाल अपने रेंट वाले घर पर रहेगा। कपल की नया घर आलिया-रणबीर के घर से दो बिल्डिंग दूर है।

सी-फेसिंग है अपार्टमेंट
अथिया और केएल राहुल ने मुंबई के बांद्रा के कार्टर रोड पर जो अपार्टमेंट रेंट पर लिया है। वह सी-फेसिंग 4BHK अपार्टमेंट है। यह बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर है और इसका किराया 10 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *