Google Analytics Meta Pixel
रवि शास्त्री का दावा:पूर्व कोच बोले- मुझसे जलने वाले कुछ नहीं बिगाड़ सके

रवि शास्त्री का दावा:पूर्व कोच बोले- मुझसे जलने वाले कुछ नहीं बिगाड़ सके

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में कुछ लोगों की गैंग थी, जो उन्हें कोच के तौर पर नाकाम होते हुए देखना चाहती थी। उन्होंने यह बयान इंग्लैंड के एक अखबार को दिया। रवि शास्त्री 2014 से 2021 के बीच पहले डायरेक्टर और फिर भारतीय टीम के कोच रहे थे।

विवादों में रही थी नियुक्ति
रवि शास्त्री को 2014 में भारतीय टीम का डायरेक्टर बनाया गया था। इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार कर बाहर हुई थी। इसके बाद शास्त्री को उनके पद से हटा दिया गया और अनिल कुंबले भारत के नए कोच बने। हालांकि 2017 में रवि शास्त्री को फुल टाइम कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था।

रवि शास्त्री को टीम का कोच बनाने में तब कप्तान रहे विराट कोहली की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। कोहली हर हाल में रवि को कोच के रूप में देखना चाहते थे और आरोप लगता रहा है कि इसी कारण अनिल कुंबले को बगैर कार्यकाल पूरा किए अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *