रूस का दावा- यूक्रेन में हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हुआ

रूस का दावा- यूक्रेन में हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हुआ

रूस-यूक्रेन जंग का आज 31वां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में उसके स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हो चुका है। रूसी सैनिक अब यहां के पूर्वी डोनबास इलाके की आजादी पर फोकस करेंगे, जहां रूस समर्थित अलगाववादी 8 साल से लड़ रहे हैं।

रूसी सेना के जनरल स्टाफ के सीनियर रिप्रेजेंटिटिव सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि रूसी यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस की वॉर कैपिसिटी में काफी कमी आई है। इस वजह से हम अपने मुख्य लक्ष्य डोनबास की आजादी पर फोकस कर सकते हैं।

शुक्रवार को किए गए ऐलान से इस बात का संकेत मिलता है कि जंग के पहले महीने में ही तेज हमले के बाद रूस अब सीमित टारगेट की ओर स्विच कर सकता है। रूस जंग की शुरूआत में ही डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता दे चुका है।

  • पुतिन ने उत्तर अटलांटिक महासागर में परमाणु पनडुब्बियां उतार दी हैं। रूसी पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलें ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन पहले ही न्यूक्लियर डिटरेंट फोर्सेज को अलर्ट पर रहने का आदेश दे चुके हैं।
  • जर्मनी से 1,500 स्ट्रेला एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों और 100 MG3 मशीनगन्स की एक खेप यूक्रेन पहुंची है।
  • यूक्रेन ने रूस छोड़ने वाली कंपनियों को पीस अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। यूक्रेन की सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ये जानकारी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक के हवाले से दी गई है।
  • स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटीफाई ने रूस में स्ट्रीमिंग सर्विस पर रोक लगा दी है। स्पॉटिफाई ने इस महीने की शुरुआत में अपने रूसी ऑफिस को बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *