तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। तारक और जूनियर एनटीआर जैसे नामों से पसंद किए जाने वाले वर्सेटाइल एक्टर नंदमुरी तारक रामा राव ने ‘स्टूडेंट नं 1’, ‘राखी’, ‘सिम्हाद्री’, ‘टेंपर’, ‘प्रेमाथो’, ‘जनता गैराज’ और बादशाह जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिनसे उनके लाखों चाहने वाले हैं। जूनियर एनटीआर की साउथ में तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं, जिसका फायदा जाहिर तौर पर इस पैन इंडिया फिल्म को मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुआ जूनियर एनटीआर का फिल्मी करियर और कैसे वो बने साउथ के सबसे पॉपुलर स्टार-
एक्टर और राजनेता के परिवार से हैं एक्टर
जूनियर एनटीआर उर्फ तारक का जन्म 20 मई 1983 को तेलुगू के पॉपुलर एक्टर नंदामुरी हरिकृष्णा के घर हुआ था। जूनियर एनटीआर के दादा जी एनटी रामा राव आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम और फॉर्मर तेलुगू एक्टर थे।
दादा जी के सुझाव के बाद तारक का नाम बदलकर एनटीआर किया गया था, लेकिन नाम के कन्फ्यूजन से बचने के लिए उन्हें जूनियर एनटीआर बुलाया जाने लगा। ये एक प्रोफेशनल कुचीपुड़ी डांसर भी हैं।
8 साल में किया एक्टिंग डेब्यू
जूनियर एनटीआर ने महज 8 साल की उम्र में अपने दादाजी की फिल्म ब्रह्मर्षि विश्वमित्रा से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वो माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम में राम के रोल में दिखे, जिसे बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।