CSK को 4 खिताब जिता चुके माही की जगह जडेजा को कमान

CSK को 4 खिताब जिता चुके माही की जगह जडेजा को कमान

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की है। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। धोनी 14 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। ये पहला मौका है जब CSK का कप्तान बदला है।

जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

130 मैचों में दिलाई टीम को जीत
धोनी ने CSK के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है। टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी कप्तान नहीं रहा है। चेन्नई के मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च से खेला जाएगा। ओपनिंग मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *