ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाया धनुष का नाम

ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाया धनुष का नाम

फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया से धनुष का नाम हटा लिया है। इसके पहले वह ऐश्वर्या आर धनुष लिखती थीं, जिसको बदलकर उन्होंने अब ऐश्वर्या रजनीकांत कर लिया है। उन्होंने यह कदम धनुष से सेपरेशन होने के 2 महीने बाद उठाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।

फैन ने किया रिएक्ट
ऐश्वर्या और धनुष के एक फैन ने लिखा, मैम नाम क्यों चेंज किया? यह देखना बहुत दुखद है। हां ऐसा करने के लिए आपके पास कोई न कोई कारण तो होगा ही मैं समझता हूं। वहीं दूसरे ने लिखा, नहीं अब वह मिसेज धनुष नहीं रहीं। यह बहुत दुखद है।

ऐश्वर्या और धुनष कर रहे हैं बच्चों की देखभाल
अलग होने के बाद भी कपल अपने बच्चों की देख भाल कर रहे हैं। जब धनुष बिजी रहते हैं तो ऐश्वर्या बच्चों की देखभाल करती हैं। वहीं ऐश्वर्या के बिजी होने पर धनुष बच्चों के साथ रहते हैं। इस तरह से बच्चे दोनों के साथ कुछ दिन साथ रहते हैं। हालांकि, दोनों बच्चे ज्यादातर ऐश्वर्या के साथ ही रहते हैं। ऐसे में कपल पूरी कोशिश कर रहा है कि, बच्चों को माता-पिता दोनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *