पुतिन के सबसे बड़े विरोधी का इंटरव्यू:पुतिन ने भ्रष्टाचार से लड़ाई के नाम पर पहले ऑलिगार्कों को निपटाया

पुतिन के सबसे बड़े विरोधी का इंटरव्यू:पुतिन ने भ्रष्टाचार से लड़ाई के नाम पर पहले ऑलिगार्कों को निपटाया

अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को घेरने के लिए कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे रूस बैकफुट पर पहुंच जाएगा, लेकिन पूर्व रूसी निवेशक और पुतिन के सबसे बड़े विरोधी बिल ब्राउडर का मानना है कि यह प्रतिबंध नाकाफी हैं। बिल ब्राउडर ही वो व्यक्ति हैं जिनकी वजह से अमेरिका ने रूस के अमीरों (जिन्हें ऑलिगॉर्क कहा जाता है) के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध का कानून मैग्नित्सकी एक्ट बनाया था। बिल ब्राउडर की दैनिक भास्कर से बातचीत के प्रमुख अंश…

सवाल- रूस में ऑलिगार्क कैसे बन गए?
जवाब- 
1991 सोवियत संघ के विघटन से बोरिस येल्तसिन के शासन में रूस की संपत्तियों (तेल, फोन, खनिज आदि कंपनियों) का निजीकरण शुरू हुआ। जो लोग येल्तसिन के करीबी थे, वे कौड़ियों के भाव इस संपत्ति के मालिक बनकर ऑलिगार्क हो गए।

सवाल- पुतिन ने भ्रष्टाचार पर कुछ किया?
जवाब- 
पुतिन को 1999 में पीएम और 2000 में राष्ट्रपति इन्हीं ऑलिगार्क ने बनाया था। पुतिन ने भ्रष्टाचार से लड़ाई के नाम पर पुराने ऑलिगार्कों को निपटाया। उनकी जगह अपने ऑलिगार्क खड़े किए। अब पुतिन खुद सबसे बड़े ऑलिगार्क है।

सवाल- आपको पुतिन की जानकारी कैसे?
जवाब- 
विघटन के बाद रूस में विदेशी निवेश का रास्ता खुला। रूस में काम करने के लिए मैंने हर्मिटेज कैपिटल कंपनी बनाई। तब सारी कंपनियों के बैलेंस शीट का अध्ययन कर इनमें निवेश कर साल 2005 तक हम रूस के सबसे बड़े विदेशी निवेशक बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *