साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने पिछले साल अक्टूबर में एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी। उनके अलग होने की खबर से फैन्स का दिल टूट गया था। अब सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने एक्स हस्बैंड को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि नागा अभी भी सामंथा को फॉलो कर रहे हैं। नागा को अनफॉलो करने के बाद सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
सामंथा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
सामंथा ने अपने पोस्ट में लिखा, “कभी-कभी किसी के भीतर की स्ट्रेंथ ऐसी लौ नहीं होती जो सभी को नजर आए। कई बार यह एक छोटी चिंगारी जैसी होती है, जो काफी शांत होती है। केवल आगे बढ़ते रहो, समझ आया तुम्हें।” साथ ही सामंथा ने इसमें हैशटैग का उपयोग करते हुए लिखा है कि यह बात उन्हें उनकी मां ने कही थी।