सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया को जीत जरूरी

सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया को जीत जरूरी

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शनिवार को अपना पांचवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत के लिए ये मुकाबला बहुत अहम होने वाला है। मिताली एंड कंपनी को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

क्या मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
भारतीय के लिए ये टूर्नामेंट मिलाजुला रहा है। टीम ने 4 में से 2 मैच जीते, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। भारत पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। सेमीफाइनल की रेस में खुद की दावेदारी को मजबूत करने के लिए टीम इंडिया के लिए जीत से बढ़कर कुछ नहीं है।

भारत ये मैच जीत जाता है, तो 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 बना रहेगा। वहीं, टीम अगर ये मैच हार जाती है, तो टीम को बचे हुए बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया का सामना 22 मार्च को बांग्लादेश और 28 मार्च को साउथ अफ्रीका से होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *