Google Analytics Meta Pixel
इस्लामिक स्टेट का बलूचिस्तान के सिबी जिले में फिदायीन हमला, 4 की मौत

इस्लामिक स्टेट का बलूचिस्तान के सिबी जिले में फिदायीन हमला, 4 की मौत

पाकिस्तान में मंगलवार को बलूचिस्तान का सिबी जिला एक बार फिर जबरदस्त फिदायीन हमले से दहल उठा। इस धमाके में चार सैनिकों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर की पहचान इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) के अब्दुल रहमान अल बकिस्तानी के रूप में हुई है।

सिबी की असिस्टेंट कमिश्नर सना महजबीन ने मीडिया को बताया कि इस हमले को अंजाम देने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया। सभी घायल सैनिकों का इलाज चल रहा है। इनमें 6 की हालत बहुत ज्यादा नाजुक है।

सिबी में एक हफ्ते पहले भी धमाका किया गया था
एक हफ्ते पहले भी आतंकियों ने बलूचिस्तान के सिबी जिले को निशाना बनाया था। तब सालाना मेले के दौरान एक ब्लास्ट में 5 जवानों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। इसी महीने पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान हुए फिदायीन हमले में​ 56 नमाजियों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान में अराजकता बढ़ती जा रही
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज की तरफ से हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान में धीरे धीरे अराजकता बढ़ती जा रही है। इस वजह से देश की आतंरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *