Google Analytics Meta Pixel
रिलायंस ने फ्यूचर के 835 स्टोर्स की लीज खत्म की:बिग बाजार और फैशन बाजार हैं शामिल

रिलायंस ने फ्यूचर के 835 स्टोर्स की लीज खत्म की:बिग बाजार और फैशन बाजार हैं शामिल

किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल ने कहा कि उसे 835 स्टोर्स बंद करने का नोटिस रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से मिला है। इसमें से 342 लार्ज फॉर्मेट और 493 स्मॉल-फॉर्मेट हैं।

शेयर बाजार को दी जानकारी

फ्यूचर ग्रुप की लिस्टेड कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ग्रुप से सब-लीज प्रॉपर्टीज की लीज समाप्ति का नोटिस मिला है। इसके बड़े फॉर्मेट वाले स्टोर में बिग बाजार और फैशन @ बिग बाजार (FBB) शामिल हैं। छोटे फॉर्मेट वाले स्टोर में ईज़ी डे और हेरिटेज स्टोर शामिल हैं।

342 बड़े फार्मेट के लिए मिला नोटिस

FRL ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अब तक कंपनी के 342 बड़े फॉर्मेट स्टोर जैसे बिग बाजार, @ बिग बाजार (FBB) और 493 छोटे फॉर्मेट स्टोर (जैसे ईज़ी डे और हेरिटेज स्टोर) के लिए नोटिस मिला है। फाइलिंग में आगे कहा गया है कि ये स्टोर ऐतिहासिक रूप से कंपनी के रिटेल रिवेन्यू ऑपरेशंस के लगभग 55% से 65% का योगदान दे रहे हैं।

स्टोर स्टॉक के लिए परिचालन नहीं कर रहे हैं

कंपनी ने कहा कि अब ये स्टोर स्टॉक के लिए परिचालन नहीं कर रहे हैं। इस बीच, फ्यूचर ग्रुप की एक अन्य लिस्टेड कंपनी फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन्स (एफएलएफ) ने भी एक फाइलिंग में कहा कि उसे रिलायंस से 112 स्टोर्स के संबंध में समाप्ति नोटिस मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *