फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जाह्नवी कपूर आज पूरे 25 साल की हो चुकी हैं। जाह्नवी कपूर पॉपुलर फिल्ममेकर और एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी की मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि वो एक्ट्रेस बनें लेकिन उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
जाह्नवी कपूर जन्म 6 मार्च 1995 में हुआ था। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी करने से कुछ महीनों बाद ही जाह्नवी को जन्म दिया था, जिससे खबरें थीं कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जाह्नवी की एक छोटी बहन खुशी कपूर भी हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला, जाह्नवी के सौतेले भाई-बहन हैं।
जाह्नवी कपूर का नाम श्रीदेवी की फिल्म जुदाई के एक कैरेक्टर पर रखा गया था। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर का नाम जाह्नवी था। प्रेग्नेंसी के दौरान श्रीदेवी ने जुदाई फिल्म शूट की थी।
जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ 8 मिलियन डॉलर यानी 58 करोड़ रुपए है। जाह्नवी हर फिल्म के 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें पहली फिल्म धड़क के लिए महज 45 लाख रुपए मिले थे।