LIC IPO में देरी:रूस-यूक्रेन जंग की वजह से मार्च में टाल सकता है IPO

LIC IPO में देरी:रूस-यूक्रेन जंग की वजह से मार्च में टाल सकता है IPO

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) टल सकता है। इसकी वजह रूस-यूक्रेन जंग है जिसने भारत के साथ-साथ अन्य देशों के बाजार को अस्थिर कर दिया है। इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर बाजार में उतार-चढ़ाव कम होता है तो अप्रैल में इसे लॉन्च किया जा सकता है। पहले इसे मार्च 2022 में लॉन्च किए जाने का प्लान था।

जल्द हो सकती है IPO टलने की घोषणा
रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकर और अधिकारी अप्रैल 2022 में IPO को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। इस हफ्ते या अगले हफ्ते इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी पहले ये संकेत दे चुकी है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए LIC के IPO लॉन्च को टालने पर विचार किया जा सकता है। LIC ने फिलहाल इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

13 फरवरी को जमा किया था IPO का मसौदा
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी ने 13 फरवरी, 2022 को मार्केट रेगुलेटर सेबी को IPO का मसौदा (DRHP) जमा किया था। इसके मुताबिक, लगभग 31.6 करोड़ या 5% शेयर कंपनी बेचेगी। DRHP के अनुसार, LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए IPO में 10% शेयर रिजर्व रहेंगे। हो सकता है उनको शेयर के भाव में 5% का डिस्काउंट भी मिल जाए। रिजर्वेशन का फायदा लेने के लिए पॉलिसी होल्डर्स का पैन अपडेट होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *