Google Analytics Meta Pixel
नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न:12 घंटे पहले रॉड मार्श के निधन पर जताया था शोक

नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न:12 घंटे पहले रॉड मार्श के निधन पर जताया था शोक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

थाईलैंड की विला में बेसुध पाए गए थे शेन
रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शराब और सिगरेट की लत थी
इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ ही वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।

1992 में भारत के खिलाफ किया था डेब्यू, 2007 में हुए थे रिटायर
शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *