एक्स हस्बैंड सैम बॉम्बे के पीटने के बाद पूनम पांडे को हुआ था ब्रेन हेमरेज

एक्स हस्बैंड सैम बॉम्बे के पीटने के बाद पूनम पांडे को हुआ था ब्रेन हेमरेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक-अप’ में सारे कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। शो के बीते एपिसोड में करणवीर बोहरा और पूनम पांडे आपस में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान करणवीर ने पूनम से पूछा कि जब वो सैम बॉम्बे के साथ थीं, तब क्या वो उनसे प्यार करती थीं? इस पर पूनम ने कहा तब मैं उससे प्यार करती थी और अब मैं उससे नफरत भी करती हूं। साथ ही पूनम ने यह भी बताया कि सैम ने उन्हें इस कदर मारा था कि उन्हें ब्रेन हेमरेज तक हो गया था। बता दें पूनम ने 2020 में सैम बॉम्बे से शादी करने के कुछ ही दिनों बाद उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

पूनम करती हैं अपने एक्स हस्बैंड से नफरत

पूनम ने कहा, “हां, सैम से प्यार करती थी और अब उससे नफरत भी नहीं करती हूं। मैं बस उसे पसंद नहीं करती हूं। मैं अब उसे नापसंद करती हूं। मार खाना किसे पसंद है! मेरे पास चार मंजिला घर, प्राइवेट गार्डन, प्राइवेट टेरेस और सब कुछ था। मेरे पास एक बड़ा घर था। अगर मैं एक कमरे में होती थी तब मुझे उसमें रहने की इजाजत नहीं होती थी।”

पूनम लेती थीं सैम से फोन छूने की परमिशन

पूनम ने आगे कहा, “वो मुझसे पूछता था कि तुम उस कमरे में क्यों थीं। वो मुझे उस कमरे में अपने साथ रहने के लिए मजबूर करता था, जिसमें वो रहना चाहता था। जब मैं उसे कहती थी कि मुझे खुद के साथ कुछ वक्त बिताना है और फ्रेश हवा खानी है। तब मुझे उससे इसकी इजाजत लेनी पड़ती थी। मुझे अपने ही घर में उससे अपना फोन छूने की परमिशन लेनी पड़ती थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *