पहली बार एक महिला HIV से ठीक हुई, इससे पहले दो पुरुषों का हो चुका सफल इलाज

पहली बार एक महिला HIV से ठीक हुई, इससे पहले दो पुरुषों का हो चुका सफल इलाज

ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस (HIV) से होने वाली बीमारी को लाइलाज माना जाता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है। हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने HIV से जूझ रही एक महिला को ठीक किया है। यह दुनिया का ऐसा तीसरा मामला है। इससे पहले दो पुरुषों को इस जानलेवा बीमारी के चंगुल से बाहर निकाला गया था।

कैसे हुआ महिला का इलाज?

वैज्ञानिकों ने नए स्टेम सेल (कोशिका) ट्रांसप्लांट की मदद से HIV मरीज का इलाज किया है। इस तकनीक में डोनर के अम्बिलिकल कॉर्ड (गर्भनाल) के खून का इस्तेमाल किया गया। इस खून से स्टेम सेल्स को निकाला गया, जिनसे पीड़ित महिला का इलाज हुआ।

(स्टेम सेल उन गंभीर बीमारियों में बड़े काम का है, जिनमें शरीर की कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं। ऐसे में स्टेम सेल उन कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करता है, जिससे बीमारी दूर होती है।)

ट्रेडीशनल इलाज में बोन मैरो से स्टेम सेल्स निकाले जाते हैं। पर ये HIV मरीजों के लिए खतरनाक है क्योंकि इस तकनीक से सिर्फ उन्हीं का इलाज किया जाता है जो कैंसर के मरीज हों और उनके पास कोई दूसरा रास्ता न बचा हो।

इसके अलावा बोन मैरो के जरिए होने वाले इलाज में डोनर और रिसीवर के ब्लड सेल्स अच्छे से मैच होना जरूरी होता है, लेकिन अम्बिलिकल कॉर्ड में ऐसा नहीं है। इस तरीके के इलाज में डोनर और रिसीवर के ब्लड सेल्स पूरी तरह न भी मिलें तो भी परेशानी वाली कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *