नई दिल्ली: हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में टीमों ने कई खिलाड़ियों को खरीदा। अपनी पसंद और जरूरत की टीम बनाने के लिए फ्रैंचाइजी के बीच कड़ा मुकाबला भी हुआ। आखिर दो दिन तक चली इस नीलामी के बाद अब टीमें (IPL Team Ready) तैयार हो चुकी हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह में आईपीएल के शुरू होने की उम्मीद है। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपनी टीम में न सिर्फ कई पुराने खिलाड़ियों को खरीदा बल्कि कुछ नए खिलाड़ी भी खरीदे।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने चार बार आईपीएल का खिताब (IPL Champion Chennai) जीता है। उसने जितने भी सीजन खेले हैं सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है कि वह प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है। इससे इस टीम की मजबूती और निरंतरता का पता चलता है। इस बार भी टीम खिताब के दावेदारों में शामिल रहेगी। सिर्फ फैंस ही नहीं एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने भी माना कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीम है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने चेन्नई की तारीफ की
दरअसल, एक क्रिकेट फैन ने इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से सोशल मीडिया पर सवाल पूछा कि बेंगलुरु में दो दिन तक चली इस नीलामी प्रक्रिया के बाद सबसे मजबूत टीम कौन सी है। इस पर ईसीबी ने बिना किसी झिझक के कहा कि यह चेन्नई सुपर किंग्स ही होनी चाहिए।