आज IPL 2022 मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। दोपहर 12 बजे से एक बार फिर खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू होगी। आज ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है। इसके साथ कई विदेशी खिलाड़ी भी आज नीलामी का हिस्सा बनेंगे। कल ऑक्शन के दौरान बताया गया कि आज तेजी से सभी खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। 10 टीमों के पास अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।
आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को भी आज अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। इंग्लैंड का ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर लियाम गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और इंशात शर्मा पर भी टीमें आज बोली लगाती नजर आएंगी।
अब तक 74 खिलाड़ियों पर लगी बोली
ऑक्शन के पहले दिन हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 खिलाड़ी बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।