UP विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की एंट्री

UP विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की एंट्री

लखनऊ आने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा- मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी। मैं जानती हूं वाराणसी PM का लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। मैं चाहती हूं, UP चुनाव में सपा की जीत हो। पंजाब में हम आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि यूपी की राजनीति में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एंट्री हो रही है। अखिलेश यादव के बुलावे पर ममता सोमवार को लखनऊ पहुंचीं। ममता 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगी। मंगलवार को अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल रैली भी करेंगी।

ममता के लखनऊ दौरे के बड़े सियासी मायने हैं। जिस तरीके से ममता ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात दी थी, अब अखिलेश ममता के साथ मिलकर यूपी में भी ममता के उसी मॉडल पर भाजपा को हराने की तैयारी कर रहें है। ममता ने जिस तरह बंगाल में खेला होबे का नारा दिया था, अखिलेश ने भी राजभर के साथ मिलकर ‘यूपी में खदेड़ा होगा’ का नारा दिया है।

बंगाल में ‘खेला होबे’ के बाद यूपी में ‘खदेड़ा होगा’ ?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को अपना समर्थन दिया था। हालांकि, वह प्रचार के लिए बंगाल नहीं गए थे। यूपी में ममता का कोई जनाधार नहीं है, लेकिन जिस तरीके से भाजपा के तमाम बड़े चेहरे यूपी में लगातार रैली, चौपाल और डोर-टू-डोर कैंपेन कर माहौल बना रहे हैं। अखिलेश यादव भी विपक्ष के बड़े चेहरों के साथ मिलकर जवाब देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *