Google Analytics Meta Pixel
विधानसभा उम्मीदवारों से कानूनी हलफनामा भरवाया

विधानसभा उम्मीदवारों से कानूनी हलफनामा भरवाया

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को डर है कि गोवा में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनके विधायक कहीं पार्टी ना बदल लें। इसके लिए उन्होंने एक कानूनी हलफनामे का सहारा लिया है। बुधवार को केजरीवाल गोवा पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में सभी 40 विधायकों ने उस हलफनामे पर हस्ताक्षर किए। हलफनामे का उदेश्य है कि उनके कोई भी विधायक आम आदमी पार्टी छोड़कर किसी और पार्टी में न चले जाएं।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, “किसी भी पार्टी के टिकट से नेता चुनाव लड़ते हैं और फिर जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं। ये मतदाताओं के साथ धोखा होता है, इसलिए हम आज इस शपथ पत्र साइन कर रहे हैं।”

केजरीवाल बोले- विधायक काम नहीं करे तो FIR करे जनता
गोवा में प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले हमारे उम्मीदवारों ने आज एक हलफनामे पर हस्ताक्षर किए हैं और पार्टी के प्रति वफादार रहने और निर्वाचित होने पर ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस हलफनामें की कॉपी विधायकों के माध्यम से यहां कि जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसमें लिखा है कि अगर चुनाव जीतने के बाद अगर हम पार्टी बदलते हैं या काम नहीं करते हैं तो जनता हम पर FIR करवा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *