Google Analytics Meta Pixel
पीएम मोदी से मिले आशुतोष गोवारिकर; फोटो शेयर कीं लेकिन वजह नहीं

पीएम मोदी से मिले आशुतोष गोवारिकर; फोटो शेयर कीं लेकिन वजह नहीं

फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की फोटो शेयर कीं। आशुतोष ने लिखा- ‘हमारी मुलाकात के दौरान आपके स्पष्ट और दूरदर्शी विचारों से वास्तव में प्रेरित था।” हालांकि गोवारिकर ने पीएम मोदी से मुलाकात के मकसद का खुलासा नहीं किया है। आशुतोष की अगली फिल्म तुलसीदास जूनियर है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और इसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर और बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव भी हैं।

जलसा को मिली ओटीटी रिलीज
एक्ट्रेस विद्या बालन और शेफाली शाह की अपकमिंग फिल्म ‘जलसा’ को अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने अब इस फिल्म को कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म मार्च 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इस सोशल-ड्रामा फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विद्या एक टीवी न्यूज एंकर के रोल में नजर आएंगी। जबकि, शेफाली उनकी नौकरानी के किरदार में दिखाई देंगी।

डायरेक्टर राज-डीके के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे राजकुमार राव
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव ने अनाउंस किया कि वह एक बार फिर डायरेक्टर राज और डीके के साथ प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। राजकुमार ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा, एक्साइटिंग शुरुआत। मैं सबसे टैलेंटेड जोड़ी राज और डीके के साथ कुछ वहुत ही एक्साइटिंग प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार उसी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के लिए बोर्ड पर आए हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ को भी साइन किया गया हैं। इसके पहले राजकुमार, राज और डीके की जोड़ी फिल्म स्त्री में साथ काम कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *