सोनू सूद लोगों के ‘मसीहा’ कहे जाते हैं। इसलिए उनके बहुत से फैन मदद मांगने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हैं। सोनू भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने में कभी नहीं हिचकिचाते। लेकिन कभी-कभी उनका इनबॉक्स अजीबो-गरीब और अनोखी डिमांड से भर जाता है।
हाल ही में एक फैन ने नया बिजली का मीटर की रिक्वेस्ट की। क्योंकि उसके गलत मीटर के कारण बिजली का बिल बढ़ रहा था। इस अजीब डिमांड पर सोनू ने मजेदार जवाब दिया।
यूजर का मीटर खराब था
सोनू को टैग करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा, “डियर सर, mseb उपभोक्ता संख्या-001521172637 मेरे बिजली के मीटर में मीटर डिस्प्ले की समस्या है। जिसके कारण मुझे बिल के 1200 रुपये मिल रहे हैं। मैं पिछले 2 महीनों से mseb ऑफिस के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन उनके पास मीटर नहीं है मेरा मीटर बदलने के लिए कृपया मदद करें।”
इस डिमांड का जवाब देते हुए, सोनू ने लिखा, “कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे बिजली का मीटर लगाना होगा।”
मीटर लगवारकर ही दम लिया
भले ही यह कोरोना काल की सबसे ऐतिहासिक मदद में से एक साबित हो सकती है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मीटर लगवाया। सोनू ने यूजर के साथ अपनी चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज आपने मुझसे बिजली का नया मीटर भी लगवा लिया। गौरतलब है कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सोनू ने न केवल प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद की, बल्कि उनकी आर्थिक मदद भी की। यहां तक कि उन्होंने देश के अन्य हिस्सों में फंसे लोगों को भी एयरलिफ्ट किया था।