एपल और सैमसंग फाइनेंशियल ईयर 2022 में 5 बिलियन डॉलर (करीब 37,000 करोड़ रुपए) के स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग करने को तैयार है। ये प्रोडक्शन सरकार की फ्लैगशिप लिंक्ड इनसेंटिव (PIL) योजना के तहत किया जाएगा। सरकार और इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ये सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 50% अधिक है। इस दौरान योजना के तहत 2 बिलियन डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपए) के फोन एक्सपोर्ट किए जाएंगे।
एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि ग्लोबल कंपनियों को इस साल अपना टारगेट को पूरा करने की उम्मीद है। हैंडसेट के लिए PIL योजना पांच साल में लगभग 39,000 करोड़ रुपए के इंसेंटिव का वादा करती है।
सिर्फ 3 कंपनियों को इंसेंटिव मिलने की संभावना
फ्लैगशिप लिंक्ड इनसेंटिव (PIL) पहली और बड़ी योजना है जिसकी मदद से भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चीनी मैन्युफैक्चरर्स को दूर करना है। कोरियन कंपनी सैमसंग और एपल के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत में पेगाट्रॉन, फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन फैक्ट्री में किया जा रहा है।