Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी का प्रचार करने गए थे भूपेश

कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी का प्रचार करने गए थे भूपेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR हो गई है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। भूपेश बघेल नोएडा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने गए थे। जहां नोएडा के सेक्टर 113 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन अधिकारी एवं दादरी तहसील के उप जिलाधिकारी ने दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। रविवार को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के बराेला, सिलारपुर, सोरखा, बेहलोलपुर और जलपुरा में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। लोगों को कांग्रेस पार्टी के वादों की जानकारी दी। उनके साथ कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक और स्थानीय कांग्रेस नेता भी थे।

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रैली-जुलूस और जनसभा आदि को प्रतिबंधित किया हुआ है। गाइडलाइन के मुताबिक एक दल में केवल पांच लोगों की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। प्रशासन ने अपनी FIR में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में तय मान से अधिक लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री बोले-कांग्रेस को छोड़कर कोई नहीं कर रहा आम की बात

प्रचार के दौरान पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दूसरे लोग या तो जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं या “धर्म की राजनीति’ कर रहे हैं। कांग्रेस के अलावा कोई भी आम लोगों की बात नहीं कर रहा है। उन्होंने हम युवाओं, किसानों, महिलाओं से लेकर पिछड़े समुदायों तक सबको साथ लेकर चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *