Google Analytics Meta Pixel
आज से ऑल्टो 12.5 हजार तो वैगन आर 30 हजार रुपए तक महंगी

आज से ऑल्टो 12.5 हजार तो वैगन आर 30 हजार रुपए तक महंगी

मारुति सुजुकी ने नए साल में अपने मॉडल्स की कीमतों में 4.3% तक की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में यह बढ़ोतरी शनिवार से ही लागू हो गई। कंपनी ने कहा है कि कमोडिटी प्राइस और प्रोडक्शन कॉस्ट की कीमत बढ़ने की वजह से व्हीकल की कीमत में बढ़ाई जा रही हैं। सभी मॉडल्स की कीमत में कंपनी ने 0.1 से 4.3% तक का इजाफा किया है।

कंपनी ने कहा है कि उसके सभी मॉडलों की एक्स शोरुम कीमतों में औसतन 1.7% की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि मारुति सुजुकी ऑल्टो से लेकर एस क्रॉस तक 3.15 लाख से लेकर 12.56 लाख रुपए तक की कार बनाती और बेचती है।

गौरतलब है कि मारुति सुजुकी ने 2021 में भी 3 बार कीमतें बढ़ाई थीं। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 1.4% कीमतें बढ़ाईं, जबकि अप्रैल में 1.6% और फिर उसके बाद सितंबर में 1.9% कीमत बढ़ाई गई थी। कंपनी ने 2021 में कुल मिलाकर 4.9% तक कीमतों में बढ़ोतरी की।

अभी पिछले महीने ही कंपनी ने कहा था कि स्टील , एल्यूमीनियम, कॉपर, प्लास्टिक की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के प्रोडक्शन कॉस्ट में पिछले 1 साल में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिसकी मार से कंपनी को बचाने के लिए कंपनी के प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की जरूरत पड़ी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *