केएल राहुल हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले टेस्ट कप्तान

केएल राहुल हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले टेस्ट कप्तान

नई दिल्ली
शनिवार की सुस्ताई शाम उस समय हलचल में आ गई जब टि्वटर पर विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। सितंबर में कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था और दिसंबर में उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके बाद कोहली सिर्फ टेस्ट कप्तान रह गए थे।

शुक्रवार को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के अगले दिन कोहली ने यह ऐलान कर दिया। इसके बाद सवाल यह उठा कि टेस्ट टीम की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी। क्या सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी दी जाएगी या फिर टीम प्रबंधन किसी दूसरे खिलाड़ी पर भरोसा जताएगा।

इस बीच हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यह जिम्मेदारी केएल राहुल को दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक राहुल के नाम पर मुहर लग चुकी है। राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में टीम की कप्तानी की थी। भारत को उस मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार (19 जनवरी) से शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं इसलिए वह साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *