लुधियाना कोर्ट में फिदायीन हमले की आशंका

लुधियाना कोर्ट में फिदायीन हमले की आशंका

लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार को हुए ब्लास्ट को आतंकी हमला ही माना जा रहा है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि किसी ने नहीं की है। लेकिन दिल्ली से NSG, नेशनल बम डाटा सेंटर और चंडीगढ़ से NIA की दो सदस्यीय टीम लुधियाना रवाना हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब पुलिस के DGP भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

गुरुवार सुबह ब्लास्ट अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ और इसमें 1 की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।

धमाके में 5 लोग घायल
सिविल अस्पताल में लुधियाना के राजकोट गांव की संदीप कौर (31 साल) और जमालपुर की शरणजीत कौर (25 साल) को, जबकि CMC लुधियाना में पुलिस कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (32 साल) को भर्ती कराया गया है। DMC लुधियाना में दो घायल भर्ती हुए हैं, जिनके नाम कुलदीप सिंह मांड (50 साल) और कृष्ण खन्ना (75 साल) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *