Google Analytics Meta Pixel
12:30 बजे पैदल ही गोदौलिया चौराहा पहुंचे फिर विश्वनाथ कॉरिडोर

12:30 बजे पैदल ही गोदौलिया चौराहा पहुंचे फिर विश्वनाथ कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात बनारस की सड़कों पर निकल गए। 12:30 बजे वे संत रविदास घाट से गोदौलिया चौराहा पहुंचे। यहां से वे विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए निकल गए। यहां उन्होंने निर्माण का कामकाज देखा। यहां उन्होंने करीब 15 से 20 मिनट बिताए। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन और आखिरी में रात्रि विश्राम के लिए गेस्ट हाउस चले गए। जायजे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस निरीक्षण की जानकारी ट्वीट करके दी। मोदी ने लिखा कि काशी में अहम विकास कार्यों का मुआयना किया। यह हमारा प्रयास है कि इस पवित्र शहर को सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हम रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने और सफाई, आधुनिक सुविधाओं और यात्रियों की सुविधानुसार रेलवे स्टेशन बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री दो दिन के काशी दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *