शादी को शानदार बनाने के लिए विक्की-कटरीना कर रहे हैं करोड़ों खर्च

शादी को शानदार बनाने के लिए विक्की-कटरीना कर रहे हैं करोड़ों खर्च

बॉलीवुड के सबसे चर्चित रूमर्ड विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को शादी करने जा रहे हैं। कपल ने शादी के लिए सवाई राजस्थान का सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल बुक किया है जहां लग्जरी सुइट का एक रात का किराया करीब 7 लाख रुपए है। इसके अलावा सभी वीआईपी गेस्ट के लिए रठथंभौर के 45 होटल भी बुक करवाए हैं। शादी में महज सिक्योरिटी के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स ने शादी को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनस से शादी की थी। इस शादी को लग्जरी बनाने के लिए कपल ने जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस बुक किया था, जहां पांच दिनों तक शादी के फंक्शन चले थे। इस शादी में शामिल हुए सभी वीआईपी गेस्ट को पैलेस में ही रुकवाया गया था जिसमें करीब 3.5 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इसके अलावा सभी इंतजाम और अन्य फंक्शन में कपल ने 105 करोड़ रुपए खर्च किए थे। कपल ने हिंदू और क्रिश्चन रीति- रिवाजों से शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *